पीथमपुर: मुख्यमंत्री ने पीथमपुर में स्थापित होने वाली 5 इकाइयों का वर्चुअली किया भूमिपूजन, ₹1600 करोड़ का निवेश है प्रस्तावित
Pithampur, Dhar | Oct 23, 2024 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रीवा में आयोजित रीजनल कार्यक्रम से पीथमपुर में स्थापित होने वाली 5 इकाइयों का वर्चुअली भूमिपूजन किया। जिसमें मेसर्स पीनेकल मोबिलिटी प्रायवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा पीथमपुर सेक्टर-07 में लगभग 46.5 एकड़ भूमि एम.पी.आई.डी.सी. से प्राप्त की गई है। उक्त इकाई में 1600 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है।