शिवहर: शहर के जीरो माइल चौक पर ट्रक की टक्कर से टूटा स्ट्रीट लाइट का पोल, नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज
ट्रक की ठोकर से शहर के जीरोमाइल चौक पर लगा स्ट्रीट लाइट का पोल टूटकर गिर गया है. जिससे नगर परिषद को काफी क्षति हुआ है. नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने बताया है की ट्रक के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस जल्द ही ट्रक को जब्त कर लेगी. फिलहाल स्ट्रीट लाइट का मरम्मती कार्य करवाया जा रहा है ताकि रात में शहर में अंधेरा नही रहे.