अशोकनगर में शादी का झांसा देकर एक लाख रुपये की ठगी करने वाली महिला को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में महिला के दो साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी दुल्हन ही है जिसने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी। जबलपुर निवासी 61 वर्षीय बाबूलाल विश्वकर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।