बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र के गणेश नगर में व्यक्ति व उसके परिवार को दबंगों ने जमकर पीटा
सिरौली थाना क्षेत्र गणेश नगर में दबंगों ने व्यक्ति व उसके परिवार को जमकर पीटा। मामले की एसएसपी से की गई शिकायत। पुलिस पर गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया है। वहीं विपक्षियों पर झूठा छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।