बरेली: सपा प्रत्याशी बोले- भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए साजिश है एग्जिट पोल्स, धांधली की जताई आशंका
बरेली में सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि एग्जिट पोल्स प्रयोजित हैं। इससे भाजपा को बेईमानी करने का अवसर मिल सके। असली खेल यह है कि एग्जिट पोल्स के बहाने सिद्ध करना है।बरेली में मतगणना से पहले सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स को फर्जी बताया।