नवादा: नवादा में पॉक्सो एक्ट के दोषी को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार जुर्माना और पीड़िता को 1 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
Nawada, Nawada | Mar 23, 2026 नवादा सदर कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में सत्येंद्र पांडे को दोषी ठहराते हुए पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। माननीय न्यायालय ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया और पीड़िता को एक लाख रुपये की जीविका उपार्जन राशि देने का आदेश दिया।