चम्पावत: 18 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की बैठक
18 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला अधिकारी नवनीत पांडे ने बुधवार को सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में एक बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 18 अगस्त को दौरा है।