राघोपुर: आईजी शिवदीप लांडे ने राघोपुर के दियारा के मल्लिकपुर एवं वीरपुर में बने नए पुलिस पोस्ट का किया निरीक्षण
तिरहुत आईजी शिवदीप लांडे ने राघोपुर पहुंचकर वीरपुर एवं मलिकपुर में बने नए पुलिस पोस्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। इस दौरान वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश एवं स्थानीय थाना के थाना अध्यक्ष मौजूद रहे। शिवदीप लांडे ने कहा कि राघोपुर दियारा की समस्या को लेकर दो जगह पर कैंप लगाया गया है।