एगारकुंड: शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत सचिवालय में 50 वर्ष के महिला एवं पुरुषों के लिए पेंशन शिविर का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत शुक्रवार को शिवलीबाडी़ दक्षिण पंचायत के पंचायत सचिवालय में पेंशन का शिविर लगाया गया। मीडिया को जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया । साथ ही कहा कि हमारे पंचायत में इस योजना का सभी लाभुक बढ़ चढ़कर लाभ ले रहे हैं।