एगारकुंड: धनबाद उपायुक्त के आश्वासन के बाद जिले के सभी प्रखंड प्रमुख ने एग्यारकुंड प्रखंड में होने वाले धरना को किया स्थगित
धनबाद जिला के सभी प्रखंड प्रमुख एवं पंचायत समितियों ने गुरुवार को धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह के आवास पर जाकर मिले। एग्यारकुंड में अबुआ आवास में अनियमितता और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड कर्मी के द्वारा अभद्र व्यवहार एवं लोकतंत्र की हत्या के आलोक में सांसद को ज्ञापन सौपा गया। जिसमे एगारकुंड प्रखंड में होने वाली धरना में उपस्थित होने को कहा गया।