बरेली: संजय नगर निवासी एक व्यक्ति को दबंगों ने घर में घुसकर जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर के रहने वाले माखन लाल शर्मा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया नाली के पानी को लेकर दबंगों से मामूली कहा सुनी हो गई थी जिसके बाद दबंगों ने घर में घुसकर बेरहमी से जमकर पीटा है जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना पुलिस से की है वहीं थाना पुलिस ने मामले में गुड्डू विशाल सक्सेना 4,5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है