हरदा: हरदा में किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील कलेक्टर ने दिया नारा- "जय किसान, जय जैविक खेती, जय भारत"
Harda, Harda | Nov 7, 2025 हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में आज 7 नवंबर शाम 5 बजे शुक्रवार को कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम 'आत्मा' एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत एक कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर ने हरदा जिले के किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की और वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर 'जय किसान, जय जैविक खेती, जय भारत' का नारा दिया।