मीनापुर: मधुबनी गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में आधा दर्जन व्यक्ति हुए घायल, मीनापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज
मधुबनी गांव में जमीनी विवाद में आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गया। घायलो की पहचान मधुबनी गांव के भरत राम,संजय राम,सनी देओल,चमेली देवी ,कुंदन कुमार, अंजली कुमारी,के रूप में हुई हैं। भरत राम ने बताया शनिवार के दिन करीब 1बजे अपने घर में बैठे हुए थे तभी अचानक से करीब एक दर्जन लोग आए और गली गलौज करने लगा । जब विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट कर घायल कर दिया।