पन्ना के जमुनिया चौराहे पर आज शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायल कृष्ण कुमार और ओम प्रकाश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस फिलहाल फरार बोलेरो चालक की तलाश में जुटी है।