हुज़ूर: भोपाल: अशोका गार्डन में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Huzur, Bhopal | Aug 3, 2025 भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में 18 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार रात की है। जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई को उसका जन्मदिन था, जिसे उसके पिता ने घर पर ही सेलिब्रेट कराया था। घटना के 22 दिन पहले ही उसका बर्थडे मनाया गया था। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं|