सागर नगर: चांदामऊ अग्निकांड: हिंदू संगठनों ने राधा तिराहा और भगवानगंज चौराहा पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका
नरयावली थाना के ग्राम चांदामऊ में 4 दिसंबर को हुई दर्दनाक आगजनी की घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह 11 बजे म्युनिसिपल स्कूल के सामने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला गया और पहले राधा तिराहा, फिर भगवानगंज चौराहा पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका गया।