कोल: अलीगढ़ में झमाझम बारिश से जलमग्न हुए विभिन्न क्षेत्रों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
Koil, Aligarh | Jun 30, 2025 आपको बता दें झमाझम बारिश होने से जलमग्न हुए जनपद अलीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों का नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निरीक्षण किया। उन्होंने रामघाट रोड, छर्रा अड्डा, गूलर रोड, शाह जमाल और खैर रोड पर जल भराव की स्थिति का जायजा लिया।नगर आयुक्त ने जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंप सेट लगाने और चरखवालान पंपिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।