अयोध्या SSP ने किया बड़ा फेरबदल, तीन सीओ और पांच थाना प्रभारी को किया बदला
Sadar, Faizabad | Nov 30, 2025
अयोध्या। जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। रविवार शाम 5:00 बजे एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तीन सर्किल अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल करते हुए सीओ सिटी रहे शैलेंद्र सिंह को रिलीव कर दिया है। श्रीयस त्रिपाठी को नया सीओ सिटी बनाया गया है। अजय कुमार सिंह को सीओ मिल्कीपुर, विकास राय को सीओ लाइंस व क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है।