हुज़ूर: अयोध्या नगर में एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Huzur, Bhopal | Mar 12, 2026 भोपाल के अयोध्या नगर में रहने वाली एलएलबी फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।