मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने 77 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई।