बरेली: बरेली में मेगा सामूहिक विवाह, दो दिन में एक हजार जोड़े लेंगे सात फेरे, तैयारियां फाइनल, जर्मन हैंगर पंडाल में होगा
बरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार बरेली में रिकॉर्ड स्तर पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिले भर के एक हजार जोड़ों का विवाह 27 और 28 नवंबर को बरेली कॉलेज परिसर स्थित बड़े मैदान में कराया जाएगा। कार्यक्रम के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस जर्मन हैंगर पंडाल तैयार कराया गया है।