रायबरेली: लोहानीपुर के रहने वाले ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या को लेकर के जिलाधिकारी से लगाई गुहार
मंगलवार को लोहानीपुर मजरे मैदानपुर के रहने ग्रामीणों ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के कार्यालय पहुंच कर गांव में जलभराव , गंदगी की समस्या से निजात दिलाए जाने को लेकर पीड़ित ने गुहार लगाई है।बरसात का पानी लोगो के घरों व रास्ते में भरा है,जो बीमारियों को दावत दे रहा है।कई बार बीडीओ से भी की जा चुकी है शिकायत।डीएम ने हर संभव कार्यवाही का आश्वासन दिया है।