धार: सीनियर बालिका छात्रावास में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Dhar, Dhar | Oct 10, 2024 अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत 2 से 11 अक्टूबर तक 10 दिवसीय कार्यक्रम का अयोजन जिले भर में किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर आदिवासी सीनियर बालिका छात्रवास धार में बालिकाओं के साथ रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बालिकाओं को विभाग से जुडी योजनाओ की जानकारी दी गई।