मोतिहारी: LND कॉलेज मोतिहारी शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों,सदस्यों ने शनिवार को कार्य करते हुए एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (बुटा) व बीआरए बिहार विश्वविद्यालय सेवा शिक्षक संघ (बुस्टा) के निर्देशानुसार लक्ष्मी नारायण दूबे महाविद्यालय मोतिहारी शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों,सदस्यों ने शनिवार को कार्य करते हुए एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान, शिक्षकों के विरुद्ध जारी राज्यादेशों के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया।