उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को माघ मेला-2026 के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, पेयजल, चिकित्सा एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।