हाथरस: किला गेट अशोका टॉकीज में पटाखे चलाने से मना करने पर दंपति को दबंगों ने लाठी-डंडों से मारा, किया घायल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के किला गेट स्थित अशोका टॉकीज में पटाखे चलाने की मना करना दंपति को इस कदर भारी पड़ गया कि दबंगों ने जमकर पति-पत्नी को गाली देने के बाद लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया इस मारपीट में दोनों के सर और शरीर में गंभीर चोट आई है आज मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे के लगभग दोनों घायलों का जिला अस्पताल में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मेडिकल कराया