सिमगा: नेवधा के पास अवैध शराब के साथ पुलिस ने तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर हथबंद पुलिस ने घेरेबंदी कर नेवधा मार्ग पर एक स्कूटी वाहन में अवैध रूप से शराब परिवहन करते तीन लोगों को गिरफ्तार कर 91पौव्वा देसी मदिरा मसाला शराब जप्त किया है तीनों आरोपी हथबंद में नए खुले शराब दुकान से अवैध रूप से बिक्री करने हेतु ले जा रहे थे ह पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।