पंचकूला: विधानसभा अध्यक्ष ने माता मनसा देवी कार्यालय में श्राईन बोर्ड की 21वीं बैठक के निर्णयों की पालना को लेकर की समीक्षा बैठक
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने माता मनसा देवी में श्राईन बोर्ड की 21वीं बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना में की गई कार्रवाई बारे समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी पूजा परिसर में लगभग 22 करोड़ रुपए की लागत से संस्कृत महाविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।