गोरौल: NH 22 पर गोरौल चौक के निकट बाइक डिवाइडर से टकराई, आग लगने से बाइक सवार बेतिया के भगहा थाना में तैनात एसआई की मौत
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग NH 22 पर गोरौल चौक ओभर ब्रिज के निकट रविवार को 10 बजे दिन में बाईक डिवाईडर से टकरा गई।जिसके बाद बाईक में आग लग गयी। वही बाईक सवार नालंदा जिले के निवासी व बेतिया जिला के भगहा थाने के तैनात एसआई रवि कुमार की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही गोरौल थानाध्यक्ष रौशन कुमार मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।