गोरौल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: लोदीपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में महिला पुलिस और छात्राओं ने केक काटा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोरौल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर में शनिवार को 1 बजे महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें गोरौल थाना मे पदस्थापित महिला पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमारी एवं विद्यालय के छात्र छात्राओ ने आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के महिला शिक्षिका ने पुलिस पदाधिकारी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।