उज्जैन शहर: कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने ग्रांड होटल में नगर निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक ली
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार 10:00 बजे के लगभग ग्रांड होटल में नगर निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों से शहरी क्षेत्रों में साफ सफाई के कार्यों में लापवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त की एवं स्वच्छता के कार्य को सुचारु व गंभीरता से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।