उज्जैन शहर: प्रशांति कॉलेज में एसएससी जीडी परीक्षा में फर्जी तरीके से परीक्षा देते दो लोग पकड़े गए
प्रशांति कालेज में आयोजित कर्मचारी चयन आयोग जनरल ड्यूटी परीक्षा (एसएससी जीडी ) में मंगलवार को मुन्ना भाई पकड़ाया है। ग्वालियर के परीक्षार्थी के स्थान पर इंदौर का युवक परीक्षा देने के लिए पहुंच गया था। दस्तावेजों की जांच के दौरान फोटो का मिलान नहीं होने पर अधिकारियों को शंका हुई थी। बुधवार 11:00 बजे के लगभग एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दो लोगों को पकड़ा है