बरेली के डोहरा रोड स्थित अजंता स्वीट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षण में करीब 90 किलो खोया मिला। जांच के लिए भेजे गए नमूने में मिल्क फैट मानक 30% से कम पाया गया, जिससे खोया अधोमानक घोषित हुआ। नोटिस के बावजूद कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया। अपर जिलाधिकारी (नगर) की अदालत ने अजंता प्राइवेट लिमिटेड पर 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।