गुलाना: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, पहली बार अकोदिया आए श्याम टेलर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का शाजापुर जिले में पहली बार आगमन हुआ। बुधवार शाम 5 बजे अकोदिया में उनका स्वागत किया गया। उनका स्वागत फूलेन जोड़ से शुरू होकर महाराणा प्रताप बस स्टैंड तक चला। इस दौरान जेसीबी से पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। टेलर ने सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।