नाथनगर: नाथनगर में श्रद्धालुओं ने अस्थायी पोखर में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया, छठ पर्व संपन्न
लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन मंगलवार को नाथनगर में श्रद्धालुओं ने अस्थायी पोखर बनाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। सुबह करीब 6 बजे उदयीमान सूर्य को जल अर्पित कर लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।