कनवास: पुलिस ने मोरूकला और दरा में छात्र-छात्राओं के साथ सड़क सुरक्षा व साइबर क्राइम के संबंध में की बैठक, यातायात के नियम बताए
Kanwas, Kota | Jan 8, 2025 कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे राष्ट्रीय सडक सूरक्षा माह के तहत बुधवार शाम करीब 4:30 बजे कनवास थाना पुलिस ने सडक सुरक्षा व साईबर काईम के संबंध में महाराणा प्रताप बी.एड.कॉलेज मोरूकला और दरा स्टैशन स्कूल में छात्र-छात्राओं एंव कॉलेज स्टाप की बैठक ली। इस दौरान थानाधिकारी ने छात्र छात्राओं सहित कॉलेज स्टाफ को यातायात संबंधी जानकारी दी।