कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मवी निवासी पूरन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि गांव तितरवाड़ा निवासी कासिम हाथ में तमंचा लेकर उसके घर में घुस आया और वहां रखी घड़ी चोरी कर ली। गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी कासिम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके कब्जे से चुराई गई घड़ी, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।