लाडपुरा: कोटा बोरखेड़ा इलाके में लूट की झूठी कहानी रचने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Jun 1, 2024 कोटा बोरखेड़ा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की झूठी कहानी रचने वाले आरोपी तरुण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के ऊपर काफी कर्जा था। ऐसे में उसने खुद के लूट की कहानी रच दी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान में कहीं पर भी उसके साथ कोई वारदात सामने नहीं आई।