हुज़ूर: भोपाल के 75% पोलिंग बूथ की तीसरी आंख से मॉनिटरिंग, 1500 बूथ की होगी वेब कास्टिंग
Huzur, Bhopal | Apr 21, 2024 लोकसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान भोपाल के 75% यानी,डेढ़ हजार पोलिंग बूथ की 'तीसरी आंख' से भी नजर रखी जाएगी। यहां पर CCTV कैमरे लगेंगे। जिसकी वेब कास्टिंग होगी और अफसर कंट्रोल रूम पर बैठकर हर स्थिति पर नजर रख सकेंगे। वहीं, कुल 510 बूथ ऐसे हैं, जो संवेदनशील और अति संवेदनशील की कैटेगिरी में है। इन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।