नरसिंहपुर: केसला की अवैध रेत खदान से खनन माफिया निकाल रहे रेत, जनपद अध्यक्ष ने लगाया आरोप
नरसिंहपुर के कलेक्ट्रेट में जनपद पंचायत चीचली की जनपद अध्यक्ष ने शिकायत की है कि केसला में दूधी नदी के अंदर से खनन माफिया द्वारा रेत का मशीनों से अवैध उत्खनन किया जा रहा है और शिकायतों के बावजूद खनिज विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा है जिससे क्षेत्र की सड़क भी खराब हो रही है लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की गई