तिल्दा: छछानपहरी के आगे मंदिर के पास दो दोपहिया वाहनों में आमने-सामने टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, नेवरा पुलिस ने किया मामला दर्ज
Tilda, Raipur | Mar 30, 2026 छछानपहरी के आगे बंजारी मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर दो दोपहिया वाहनों मेंआमने-सामने टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि घटना में दो को मामूली चोटे आई हैं एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार उन्होंने घटना के तत्काल बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन 108 एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची जिसके चलते बुरी तरह से घायल युवक ने दम तोड़ दिया नेवरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है