उत्तर प्रदेश पर्व – हमारी संस्कृति, हमारी पहचान’ के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन शनिवार दोपहर तीन बजे करीब श्री रामचंद्र पालीवाल प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक फ़िरोज़ाबाद मनीष असीजा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर नगर निगम फ़िरोज़ाबाद श्रीमती कामिनी राठौर, बीएसए आशीष पांडेय रहे।