नईसराय: नई सराय के सुरई मैदान में लगेगा पटाखा बाजार, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्यवाही
नई सराय के सुरई मैदान पर पटाखा बाजार लगाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार शाम चार बजे लाटरी पद्धति से 37 दुकानों का आवंटन किया गया। आवंटित स्थान पर ही दुकानदार आतिशबाजी का विक्रय कर सकेंगे। शुक्रवार शाम तहसीलदार मयंक तिवारी, नायाब तहसीलदार अरुण सिंह गुर्जर, आरआई सुरेन्द्र सिंह यादव, पटवारी ब्रजमोहन माहौर द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।