कुर्था: कुर्था शकूराबाद रोड पर गैस लीक से बीना देवी के घर में लगी आग, पांच लोग जख्मी
Kurtha, Arwal | Mar 31, 2026 कुर्था शकूराबाद रोड के किनारे किराए के मकान में रह रही बीना देवी के घर में मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे खाना बनाने के क्रम में गैस का रिसाव होने से अचानक आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग जख्मी हो गए ,जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था पहुंचाया गया जहां सभी की चिकित्सा चल रही है।