लोहरदगा: मैन बगीचा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्वाति और शिवानी स्टोर से 900 व्हाइटनर व 15 डेंड्राइट बरामद
लोहरदगा जिले में नशे के बढ़ते खतरे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। गुरुवार शाम 7:15 बजे लोहरदगा मैन बगीचा स्थित दो दुकानों स्वाति स्टोर और शिवानी स्टोर में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ व्हाइटनर और डेंड्राइट जब्त किए हैं।