नौबतपुर: नौबतपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के महराजगंज और ममरेजपु गांव से पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
नौबतपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र क्षेत्र के ममरेजपुर और महराजगंज गांव से दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि दोनो पर नौबतपुर थाना में मारपीट संबंधित मामला दर्ज है जिसमे न्यायालय से वारंट जारी होने पर दोनो को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया है।