बार एसोसिएशन लालसोट के अधिवक्ताओं का शीतकालीन भ्रमण दल हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू कश्मीर के भ्रमण के लिए रवाना हुआ। सात दिवसीय भ्रमण बार एसोसिएशन सचिव ओमप्रकाश सैनी के नेतृत्व में महाकाली मंदिर लालसोट से बस द्वारा रवाना किया गया। जिसमें कुल 24 अधिवक्ता शामिल हैं। यह जानकारी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गणेश शर्मा खटवा ने दी।