पातेपुर: पातेपुर के प्यारपुर समेत विभिन्न छठ घाटों पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, भक्तिमय हुआ माहौल
पातेपुर के प्यारेपुर नून नदी घाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया गया। सोमवार की शाम 5:20 बजे के करीब व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर जगकल्याण एवं सुख समृद्धि की कामना की। नदी एवं विभिन्न पोखर घाटों पर महापर्व को लेकर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं छठ गीतों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। प्रशासन भी अलर्ट दिखी।