आरा: जमुआव मोड़ के समीप स्पीड में चल रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हादसे में एक की मौत, एक पीएमसीएच रेफर
Arrah, Bhojpur | Aug 10, 2025 जमुआव मोड़ के समीप बाइक का अनियंत्रित होकर फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।एक नाजुक स्थिति में पीएमसीएच रेफर हो गया। मृतक बनाही गांव का रहने वाला जितेंद्र कुमार बताया गया है। सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।