आरा: राखी बंधवाने घर आ रहे भाई की बीबीगंज सड़क दुर्घटना में मौत, बहने सदर अस्पताल पहुंची तो गमगीन हुआ माहौल
Arrah, Bhojpur | Aug 9, 2025 राखी बंधवाने घर जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ये घटना बीबीगंज के समीप हुई है। मृतक कौड़िया गांव का रहने वाला अनूप कुमार सिंह था। बताया गया कि वो बाइक से पटना से घर राखी बंधवाने आ रहा था तब ही सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल में मृतक की बहने भी पहुंच गई जहां उनलोगों का रो कर बुरा हाल हो गया था।